डुंडा: उत्तरकाशी में 28 पराविधिकों के लिए सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा प्रशिक्षण सम्पन्न
उत्तरकाशी के जिला न्यायालय परिसर में 28 पराविधिक स्वयंसेवकों के लिए सड़क सुरक्षा और जीवन रक्षा पर एक दिवसीय प्रशिक्षण हुआ। इसमें एनडीआरएफ, एसडीआरएफ ने प्राथमिक उपचार, सीपीआर और बचाव उपकरणों का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया। शिविर का मुख्य उद्देश्य आपातकाल में प्रभावी बचाव सुनिश्चित करना है।