शाहपुरा: शाहपुरा में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिला बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान पर दिया गया जोर
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) की जिला स्तरीय बैठक रविवार को आदर्श विद्या मंदिर गांधीपुरी, शाहपुरा में आयोजित की गई। बैठक दो सत्रों में संपन्न हुई, जिसमें संगठन विस्तार एवं सदस्यता अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।