दरियापुर: जयमाल हुई, लेकिन अधूरी रह गई शादी, दूल्हे के गायब होने से मचा हड़कंप
सारण जिले के दरियापुर से भेलदी गई एक शादी उस समय रहस्यमय बन गई, जब जयमाल के बाद दूल्हा अचानक लापता हो गया। गुरुवार रात हुई इस घटना के बाद बारात बिना दुल्हन लौट गई। जानकारी के अनुसार, स्वागत और जयमाल की रस्में पूरी होने के बाद दूल्हा जलवासा पहुंचा, जहां से वह अचानक गायब हो गया।