रसूलाबाद: मकरंदपुर कहिंजरी में भीषण आग से 20 बीघा गेहूं की फसल हुई राख, किसानों को हुआ भारी नुकसान
रसूलाबाद क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आगजनी की घटनाओं के बीच ग्राम पंचायत मकरंदपुर कहींजरी में भीषण आग लगने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। आग की चपेट में आकर लगभग 20 बीघा गेहूं की खड़ी फसल पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई, वहीं करीब 25 बीघा क्षेत्र में कंबाइन से कटी फसल के अवशेष भी राख हो गए।अज्ञात कारणों से अचानक उठी आग की लपटों को देख गांव में अफरा-तफरी मच गई