बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गश्त और चेकिंग के दौरान दो युवकों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई विलयधाम पुल के नीचे शाहजहांपुर जाने वाले सर्विस रोड पर की गई। तलाशी में तीन देशी तमंचे और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने हथियार एक अज्ञात व्यक्ति से खरीदने की बात कही। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।