कोडरमा: सुशासन सप्ताह के तहत समाहरणालय सभा कक्ष में कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश
कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय- डीएआरपीजी विभाग से प्राप्त निर्देश के आलोक में 25 दिसंबर,2025 तक कोडरमा जिले में सुशासन सप्ताह-2025 ‘प्रशासन गाँव की ओर’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज समाहरणालय सभाकक्ष में स्थापना उप समाहर्ता प्रदीप शुक्ला के अध्यक्षता में सुशासन सप्ताह-2025 के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ।