प्रयागराज: भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर सिविल लाइंस स्थित कार्यालय पर किया गया झंडारोहण
बीजेपी के स्थापना दिवस पर आज रविवार को करीब 4:00 बजे के आसपास भारतीय जनता पार्टी के सिविल लाइंस स्थित कार्यालय पर झंडारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया,कार्यक्रम के दौरान करछना विधानसभा के विधायक पियूष रंजन निषाद- यमुनापार जिला अध्यक्ष सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे, जहां पर लोगों ने पार्टी के प्रति समर्पित होकर विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है।