गुना नगर: एबी रोड के कैफे में अवैध शराब बिक्री, बाईपास पर पकड़े युवक ने किया खुलासा, पुलिस ने ₹85000 की शराब ज़ब्त की
गुना शहर में कैफे पर अवैध शराब पकड़ी गई। 15 नवंबर को जिला आबकारी अधिकारी सीमा सक्सेना ने कहा, 14, 15 नवंबर रात गुना बाईपास पर आबकारी टीम ने रवि धाकड़ विकास नगर गुना को गिरफ्तार किया। जिसने अविनाश कलावत और कैफे संचालक सौरभ खटीक से मिलकर अवैध शराब बेचने बताया, तीनों को गिरफ्तार कर कैफे और युवक से ₹85000 की 11 पेटी अंग्रेजी, 10 लीटर देसी, 1 पेटी बियर जप्त की।