गाज़ीपुर: तेज रफ्तार पिकअप ने साइकिल सवार मजदूर को कुचला, मौत के बाद भड़के ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम
गाजीपुर में वाराणसी-गोरखपुर हाईवे पर शेखपुर के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने साइकिल सवार बुजुर्ग को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर हाइवे जाम कर दिया और अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। शुक्रवार की सुबह करीब तीन घंटे तक चले हंगामे के बाद प्रशासन के समझाने पर सुबह 9 बजे जाम...