बस्ती: महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष कमलावती सिंह ने बस्ती में सर्किट हाउस में की बैठक
Basti, Basti | Oct 30, 2025 महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष कमलावती सिंह ने बस्ती सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक किया। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के कल्याण एवं समृद्धि हेतु अनेक योजनाएं संचालित हैं, अधिकारीगण अपने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के माध्यम से पात्र महिलाओं को चयनित कर संतृप्त करें।