भागलपुर में लापता युवक का शनिवार की शाम को 5:00 बजे कुएं से शव मिला था। जिसे पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम कराया और देर शाम 7:30 बजे शव को परिजनों को सौंप दिया। वहीं परिजनों ने अंतिम संस्कार से इनकार किया और हत्या का आरोप लगाकर शव को रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस ने परिजनों को समझा के मामले को शांत कराया।