शाहनगर: खमतरा में गूंजा सुदामा चरित्र, भावुक वर्णन सुनकर श्रद्धालु हुए भाव-विभोर
खमतरा के खेर माई प्रांगण में आयोजित साप्ताहिक श्रीमद भागवत कथा के क्रम में शनिवार शाम कथा वाचक पंडित राहुल गर्ग शास्त्री जी महाराज ने सुदामा चरित्र का अत्यंत मार्मिक और भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान भगवान श्री कृष्ण और उनके परम मित्र सुदामा के बीच अटूट मित्रता, त्याग और स्नेह की कथा सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।