बालोद: 11 साल में पहली बार जुलाई के 6 दिन में 219 मिमी बारिश, महीने के कोटे का 77% हुआ पूरा
Balod, Balod | Jul 7, 2026 बालोद जिले में मानसून इस बार जमकर मेहरबान है। जुलाई के पहले छह दिनों में ही 219 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो पूरे महीने के औसत वर्षा कोटे का 77 प्रतिशत है। वर्ष 2015 से 2026 तक पिछले 11 वर्षों में पहली बार जुलाई के शुरुआती छह दिनों में 200 मिमी से अधिक बारिश हुई है।