धमतरी: तेलीनसत्ती में अज्ञात वाहन की ठोकर से राइस मिल के कर्मचारी की हुई दर्दनाक मौत
धमतरी जिला अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पीपरछेड़ी देमार निवासी नारायण महार एक राइस मिल में काम करता था। जो 22 मई की रात काम कर अपने मोटरसाइकिल से घर जा रहा था। तभी ग्राम तेलीनसत्ती में अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दिया। जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल धमतरी लाया गया। यहां लाने पर डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।