मैहर: *मैहर नगर में आस्था और श्रद्धा के साथ निकली भगवान खाटू श्याम की भव्य शोभायात्रा।
मैहर। नगर में भगवान खाटू श्याम के प्रति श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत उत्साह देखने को मिला, जब बोस कॉलोनी से भगवान खाटू श्याम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे मार्ग में भक्ति गीतों एवं जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।