पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के जानकीनगर थाना क्षेत्र में 11 हजार वोल्ट के हाई वोल्टेज बिजली तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत
Purnea East, Purnia | Jun 25, 2026
पूर्णिया जिले के जानकीनगर थाना क्षेत्र के मिर्चाबाड़ी गांव में 11 हजार वोल्ट के हाई वोल्टेज बिजली तार की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.मृतक की पहचान मिर्चाबाड़ी निवासी भूटाय यादव के 28 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु GMCH लाया है