भोरे: धर्मपुरा गांव के एक युवक को मारपीट कर किया जख्मी, प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
थाना क्षेत्र के धर्मपुरा गांव निवासी एक युवक को कुछ लोगों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। मामले में पीड़ित ने गांव के ही 6 लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में अलाउद्दीन ने आरोप लगाया है कि गत 15 जून को अपना दुकान बंद कर घर वापस लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में शहीद दीवान सैफ अली शाहरुख शाह समेत और लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया।