ऊंचाहार: धौरहरा गाँव के पास ई-रिक्शा पलटने से तीन लोग घायल, एक को जिला अस्पताल रेफर किया गया
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के ऊँचाहार सलोन मार्ग पर धौरहरा गाँव के पास मंगलवार की दोपहर, ई रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया, घटना में ई रिक्शा सवार सुरेश कुमार, प्रमिला व रामसुमेर निवासी उसरैना घायल हो गये, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रोहनियां सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने चालक सुरेश को जिला अस्पताल रेफर किया है।