पूर्णिया में सभी 7 विधानसभा सीटों पर बंपर वोटिंग, शाम 5 बजे तक रिकॉर्ड 73.79% मतदान
Purnea East, Purnia | Nov 11, 2025
पूर्णिया मे बिहार विधानसभा चुनाव के सकड फज में सभी 7 विधानसभा सीटों पर शांतिपूर्ण वोटिंग संपन्न हो गई है। शाम 5 बजे तक रिकॉर्ड 73.79 फीसदी वोटिंग हुई है। कड़ी सुरक्षा और सख्त पहरे के बीच जिले के सभी 2553 पोलिंग बूथों पर शाम 6 बजे तक वोट डाले गए। जिले में कुल 20 लाख 93 हजार 212 वोटर्स हैं। सभी 7 विधानसभा के 69 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 14 नवंबर को होगा।