सुल्तानपुर: रामपुर कुर्मीयान में बारिश से गिरी कच्ची दीवार, मासूम की मौत, महिला की हालत गंभीर, चल रहा इलाज
लंभुआ क्षेत्र के रामपुर कुर्मीयान में बारिश से कच्ची दीवार गिरने से मलबे में महिला समेत मासूम दब गए।ग्रामीणों ने मलबा हटाकर दोनों को निकालCHCपहुंचाया।जहां डाक्टर ने मासूम नितिन को मृत घोषित कर दिया व गंभीर रूप से घायल कोमल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जहां उसका इलाज चल रहा है।वहीं हादसे की सूचना पर पहुंचे तहसीलदार देवानंद तिवारी ने घायल से मिलकर हाल जाना।