दादरी: ग्राम बम्बवाड़ में सरदार पटेल जी की पदयात्रा को लेकर दादरी विधायक तेजपाल नगर ने की बैठक
मंगलवार रात 7:04 पर अपने X हैंडल से पोस्ट शेयर करते हुए दादरी विधायक तेजपाल नागर ने बताया कि आज ग्राम बम्बवाड़ में सरदार वल्लभभाई पटेल जी की पदयात्रा के संबंध में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक एवं वार्ता हुई। इस दौरान पदयात्रा की रूपरेखा, जनसंपर्क अभियान तथा सरदार पटेल जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने के संकल्प पर विस्तृत चर्चा की गई।