मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के गायत्री मंदिर रोड निवासी सतेंद्र दयाल का 19 वर्षीया पुत्र अमृताज अंशु सोमवार सुबह 11 बजे से लापता है। अपने घर से काली मंदिर पूजा करने गया था। उसके बाद से अभी तक घर वापस नहीं लौटा है। परिजन खोजबीन कर रहे हैं, लेकिन कोई संपर्क नहीं हो पाया है।