केवटी थाना पुलिस ने थाना कांड संख्या-316/25, धारा 109 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत दर्ज मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मुन्ना यादव उर्फ नंदकिशोर यादव, पिता जगदीश यादव, साकिन नवटोली, थाना केवटी, जिला दरभंगा के रूप में की गई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नामजद अभियुक्त अपने घर के आसपास ही मौजूद है।