हरदोई: मल्लावां के कल्याणपुर गांव में घर में आग लगने से झुलसे 3 लोग, लखनऊ रेफर: ASP नृपेन्द्र
Hardoi, Hardoi | Jul 11, 2024 एएसपी नृपेन्द्र ने शाम 5 बजे बताया कि मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी अनमोल के घर आग लग गयी।आग लगने से अनमोल भाई प्रवीण और ताई उम्मा बुरी तरह से झुलस गए। तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्लावां लाया गया। जहां से तीनों को लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया है।