हरदोई: हरदोई-सीतापुर मार्ग पर अग्निशमन के सामने एक पिकअप ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर,चार लोग हुए घायल,जिला अस्पताल भेजे गए
Hardoi, Hardoi | Jul 11, 2024 कोतवाली देहात क्षेत्र के हरदोई सीतापुर मार्ग पर एक तेज रफ्तार पिकअप ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी,जिसमे ई रिक्शा पर सवार 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।पिकअप चालक मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया। काफी देर तक सभी घायल सड़क पर पड़े रहे।स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से हरदोई के जिला अस्पताल भिजवाया है।