हरदोई: कुंदौली गांव के निकट अनियंत्रित बाइक सड़क पर फिसली,बाइक सवार अंकित गंभीर घायल,जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
Hardoi, Hardoi | Jul 11, 2024 कोतवाली शहर क्षेत्र के कुंदौली गांव के निकट अनियंत्रित बाइक सड़क पर फिसल गई।जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों द्वारा उसे एंबुलेंस की मदद से हरदोई के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार किया जा रहा है जानकारी के मुताबिक कोतवाली शहर क्षेत्र के कोड़रा गांव निवासी रामनिवास का 23 वर्षीय पुत्र अंकित मोबाइल बनवाने जा रहा था।