हरदोई: हरिहरपुर के पास घर से दवाई लेने निकले युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,हुई मौत,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Hardoi, Hardoi | Jul 11, 2024 टड़ियावां थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।जानकारी के मुताबिक टड़ियावां थाना क्षेत्र के पिपरी बहादुरपुर निवासी रामखेलावन पुत्र हेतम घर से बाइक पर दवाई लेने के लिए निकले थे और हरिहरपुर के पास ये हादसा हो गया।