नौबतपुर: नौबतपुर में नहर से अज्ञात शव बरामद,जांच में जुटी पुलिस
नौबतपुर थाना क्षेत्र के अमरपुरा गांव के समीप रविवार को नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव को देखकर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही नौबतपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स पटना भेज दिया। घटना के संबंध में शाम 7 बजे थानाध्यक्ष मंजीत कुमा