गम्हरिया: मखाना खेत के रखवाले 16 वर्षीय किशोर की संदिग्ध मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
गम्हरिया थाना क्षेत्र के कमलजरी गांव निवासी 16 वर्षीय करण कुमार की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक के पिता कैलाश मुखिया ने गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है। उनका कहना है कि पुरानी जमीन विवाद की रंजिश में बेटे की सुनियोजित हत्या की गई। गम्हरिया पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला जांच के लिए लौकहा थाना भेज दिया है।