मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर में खाली जमीन की झाड़ियों में भीषण आग, पुलिस और फायर ब्रिगेड ने टाला बड़ा हादसा
मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन रोड स्थित एक खाली पड़े जमीन की झाड़ियों में शुक्रवार की दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही टीओपी-3 प्रभारी मंटू कुमार सिंह अपने दल के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ टाइगर मोबाइल के जवान अरविंद चौरसिया, शाहिद अख्तर और मुकेश पास