यूपी कॉलेज की मस्जिद में जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, परिसर में बाहरियों पर लगाया गया बैन
Sadar, Varanasi | Dec 13, 2024 वाराणसी। यूपी कॉलेज में जुमे की नमाज को लेकर सुरक्षा व्यवस्था काफी तगड़ी रही। कॉलेज परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा, सभी प्रवेश बिंदुओं पर पुलिस की तैनाती सुनिश्चित की गई है, जिससे किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।