महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्रों ने बांग्लादेश की घटना को लेकर निकाला मशाल जुलूस
Sadar, Varanasi | Dec 13, 2024 वाराणसी की सिगरा क्षेत्र स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्रों ने शुक्रवार शाम 6 बजे बांग्लादेश में हो रहे हैं हिंदुओं पर अत्याचार और उनके मंदिरों पर तोड़फोड़ के विरोध में समाज चौराहा से एक नंबर गेट तक मशाल जुलूस निकाला । इस दौरान छात्रों ने बांग्लादेश के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।