विदिशा नगर: 568 कार्यक्रमों से गूंजा नशामुक्ति का संदेश, 21 लाख लोगों तक पहुंचा अभियान
विदिशा पुलिस के 15 दिवसीय "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान का शुक्रवार दोपहर 1 बजे रविंद्रनाथ टैगोर सांस्कृतिक भवन में भव्य समापन हुआ। अभियान के दौरान जिलेभर में 568 जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनसे 2 लाख से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रूप से जागरूक किया गया, जबकि सोशल मीडिया और डिजिटल माध्यमों से 21 लाख से अधिक लोगों तक नशामुक्ति का संदेश पहुंचा।