बरहट: 26 नवंबर को जमुई आएंगी मंत्री श्रेयसी सिंह, विभिन्न समारोहों में होंगी शामिल
Barhat, Jamui | Nov 25, 2025 बिहार सरकार की सूचना प्रावैधिकी एवं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह 26 नवंबर को जमुई पहुंचेंगी और दिवंगत केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह के समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगी। मंत्री बनने के बाद पहली बार क्षेत्र आगमन पर वे शिल्पा विवाह भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। उक्त जानकारी मंगलवार को 7 बजे दी गई।