ललितपुर: पिपरिया के पास गेहूं से लदी अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने युवक को रौंदा, मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
थाना जाखलौन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिपरिया वंशा के पास मंगलवार को तेज गति से भाग रहे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने जाखलौन निवासी इकबाल उर्फ बंटी को रौंद दिया। जिसके चलते हुए गंभीर रूप से घायल हो गया।उसे लोगों द्वारा ललितपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर्स की टीम ने चिकित्सक के परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।