रामवन के डिलौरा में कार ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, ज़िला अस्पताल में भर्ती
रामपुर के कुल्हा गांव निवासी रामशरण साकेत बाइक से सतना आ रहा था । बाइक जैसे ही बाइक डिलौरा पहुंची बेलगाम कार जोरदार ठोकर मारते हुए भाग गई । एक्सीडेंट में गंभीर घायल रामचरण को स्थानीय लोगों की सूचना पर एंबुलेंस के जरिए घायल रामशरण को सतना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है । शुक्रवार सुबह 1130 बजे पुलिस पूछताछ के अज्ञात कार की तलाश में जुट गई है ।