अंबाह: सुनावली गांव में नवविवाहिता का शव फंदे पर मिला, शादी के दो साल बाद हुई दर्दनाक घटना
Ambah, Morena | Jul 20, 2026 अंबाह के सुनावली गांव में सोमवार सुबह फंदे पर नव विवाहिता का शव मिला है। 23 वर्षीय नव विवाहिता महिला मनीषा राठौर की दो साल पहले ही गोलू राठौर से शादी हुई थी। वही घटना वाली रात मृतिका मनीषा और उसकी सास ही घर पर थी। वही पति गोलू जौरा में पानी की फैक्ट्री में काम करने गया हुए था। मामले में अंबाह पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का सोमवार दोपहर पोस्ट मार्टम कराया है।