गोह: गोह प्रखंड मुख्यालय के पीएनबी बैंक के समीप मतदाताओं को मतदान के लिए चलाया गया हस्ताक्षर अभियान
जागरूकता हस्ताक्षर अभियान सोमवार की दोपहर करीब 1:00 बजे गोह प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएनबी बैंक के समीप अभियान चलाया गया। कार्यक्रम वात्सल्य विहार पब्लिक स्कूल के बैनर तले आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह, पंचायती राज पदाधिकारी प्रियंका कुमारी, गोह प्रभारी थानाध्यक्ष अशोक कुमार राम उपस्थित रहे