हाजीपुर: वैशाली SP के द्वारा सदर थाना में कांडों की समीक्षा की गई
इस दौरान थाना क्षेत्र में दर्ज विभिन्न कांडों की अद्यतन स्थिति, अनुसंधान की प्रगति एवं लंबित मामलों पर विस्तृत चर्चा की गई। समीक्षा बैठक में थाना के संबंधित पुलिस पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक महोदय ने संबंधित पदाधिकारियों को शीघ्र निष्पादन एवं गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।