कलान: हैदरपुर गांव के पास अनियंत्रित बाइक खेत के लगे तारों से टकराई, तीन घायल, एक की हालत गंभीर
कलान (शाहजहांपुर)। गेहूं बेचकर घर लौट रहे तीन भाई सोमवार शाम सड़क हादसे का शिकार हो गए। परौर क्षेत्र के हैदलपुर गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा गिरी। खेत में लगे आरी के ब्लेड की चपेट में आने से शिवम की गर्दन और पेट में गंभीर चोटें आईं, जबकि उसके भाई विवेक और भूरे भी घायल हो गए