रघुराजनगर नगरी: 8 घंटे तक कुएं में तैरती रही गाय, ग्रामीणो के साथ मिलकर गौ रक्षक दल ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
मैहर जिले के बदेरा थाना अंतर्गत घोरबई गांव में कुएं में गिरी गाय को ग्रामीणों और गौ रक्षक दल ने 8 घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गांव वाले दोपहर से गाय को ढूंढ रहे थे। शाम को गांव के पास बने कुएं में झांककर देखा तो गाय जीवित अवस्था में पानी में तैर रही थी गौ रक्षक दल की टीम गांव पहुंचे और गाय को सुरक्षित रेस्क्यू कर कुएं से बाहर निकाला