पंडरिया विधानसभा के ग्राम पाढ़ी में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 9 करोड़ 52 लाख रुपये की लागत से बनने वाली पंडरिया–बकेला 13 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन विधायक भावना बोहरा ने मंगलवार शाम 05 बजे क्षेत्रवासियों के साथ किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों को बधाई देते हुए कहा कि यह सड़क क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है