छतरपुर नगर: शराब के नशे में बेटे ने पिता पर किया हमला, बचाने आई बहू से भी मारपीट की, बुजुर्ग अस्पताल में भर्ती
ओरछा रोड थाना क्षेत्र के ग्राम देरी में आज 01 अप्रैल दोपहर करीब 2:30 बजे एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक बेटे ने शराब के नशे में अपने ही वृद्ध पिता पर डंडे से हमला कर दिया।बीच-बचाव करने पहुंची बहू के साथ भी मारपीट की गई।जानकारी के अनुसार, कलुआ अहिरवार (70) पर उसके छोटे बेटे संतराम ने हमला कर दिया, जिससे उनका एक हाथ टूट गया।