चरखारी: चरखारी में 23 जून को निकलेगा ऐतिहासिक दुलदुल जुलूस, प्रशासन और समिति ने कसी कमर
चरखारी कस्बे में मोहर्रम की सात तारीख को निकलने वाले ऐतिहासिक दुलदुल जुलूस की तैयारियां जोरों पर हैं। रियासतकाल से चले आ रहे इस 170वें आयोजन को लेकर प्रशासन और आयोजन समिति अलर्ट है। 23 जून को निकलने वाले हजरत इमाम हुसैन की सवारी दुलदुल जुलूस को लेकर चरखारी में प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सड़कों को नगर पालिका गड्ढामुक्त कर कर रही है।