डोमचांच: नावाडीह के शिव शक्ति धाम में रामनवमी झांकी के कलाकारों के सम्मान हेतु समारोह का आयोजन
नावाडीह स्थित शिव शक्ति धाम की ओर से रामनवमी झांकी में भाग लेने वाले पात्रों एवं कलाकारों को सम्मानित करने के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन गुरुवार को 11 बजे किया गया। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष उमेश वर्मा, नगर उपाध्यक्ष आदर्श संकट सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।