बसना: खुसरु पाली के पास तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर एक्सीडेंट से मौत मामले में बाइक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज
खुसरु पाली के पास तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर एक्सीडेंट से मौत के मामले में खल्लारी पुलिस ने , आरोपी बाइक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए विवेचना प्रारंभ कर दी है । मृतक अंकुर खटके अपने मोटरसाइकिल को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए खुसरूपाली मोड के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा जाने से , गंभीर रूप से घायल हो गया था पश्चात उसकी मौत हो गई ।