बसना: गौर टेक में हाई स्कूल मैदान के पीछे जुआ खेल रहे चार लोगों को ₹5160 नगद राशि के साथ बसना पुलिस ने किया गिरफ्तार
गौर टेक हाई स्कूल मैदान के पीछे जुआ खेल रहे चार लोगों को ₹ 5160 रुपए नगद राशि के साथ बसना पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए ,उनके विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 की उप धारा 2 के तहत कार्रवाई की गई है । चारों आरोपी मैदान के पीछे स्ट्रीट लाइट के नीचे बैठकर ताश की पत्ती से जुआ खेल रहे थे ।