कोंडागांव: कलेक्टर ने बनियागांव धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण
कोण्डागांव कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने गुरूवार को धान उपार्जन केंद्र बनियागांव पहुंचकर धान खरीदी कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां ऑनलाईन टोकन की व्यवस्था सहित बारदाना की उपलब्धता, इलेक्ट्रानिक तौल यंत्र, आर्द्रतामापी यंत्र की उपलब्धता की जानकारी ली और किसानों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा।