धरियावद: रजानगर में संदिग्ध घी की सूचना पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने की छापेमारी, दुकान को किया सील, व्यापारी मौके से फरार
धरियावद के रजानगर तलावंडी में खाद्य सुरक्षा की टीम ने संदिग्ध घी की सूचना पर कार्यवाही करते हुए डेयरी पर छापा मारते हुए दुकान को सील कर दिया है। कार्यवाही में व्यापारी मौके से फरार हो गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील कुमार पामेचा ने इसकी जानकारी दी है। बताया की डेयरी संचालक घी की बिक्री के ऑफर स्कीम के पंपलेट छापकर नगर में वितरण कर रहा था।