ब्यावरा: ब्यावरा शहर के निदान हॉस्पिटल के सामने डिवाइडर से टकराई कार सात घायल
Biaora, Rajgarh | Jun 16, 2026 ब्यावरा देहात थाना क्षेत्र के निदान हॉस्पिटल के सामने आगरा मुंबई हाईवे पर मंगलवार को दोपहर 2:00 करीब मुरैना से इंदौर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार में सवार पुलिसकर्मी सहित उनके परिवार और सात लोग घायल हो गए। जिन्हें निदान हॉस्पिटल की टीम ने बाहर निकालकर अस्पताल में ही तत्काल उपचार शुरू किया।